मुख्य कॉन्टेंट पर जाएं

कीबोर्ड शॉर्टकट

वेब ऐप और डेस्कटॉप ऐप में कीबोर्ड से ही मेल पढ़ें, छांटें और उनका जवाब दें।

शॉर्टकट डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहते हैं। पूरी सूची कभी भी देखने के लिए ? दबाएं।

शुरू करने से पहले

  • जब आप किसी टेक्स्ट खाने में लिख रहे हों, या कोई डायलॉग या मेन्यू खुला हो, तब शॉर्टकट नहीं चलते। उन्हें इस्तेमाल करने के लिए पहले मेल सूची का कोई खाली हिस्सा चुनें। खोज और कमांड पैलेट इसके अपवाद हैं, क्योंकि वे कहीं से भी खुलते हैं।
  • Mac पर, जहां यह लेख Ctrl या Cmd कहता है वहां Cmd इस्तेमाल करें। Windows और Linux पर Ctrl इस्तेमाल करें।

शॉर्टकट चालू या बंद करें

  1. सेटिंग > दिखावट पर जाएं और सुलभता टैब खोलें।
  2. शॉर्टकट चालू करें को चालू या बंद करें।

यह स्विच शॉर्टकट की सूची में भी है। सूची खोलने के लिए ? दबाएं।

इधर-उधर जाएं

कुंजियांकाम
jअगला संदेश
kपिछला संदेश
Enter या oचुना हुआ संदेश खोलें
uसूची पर वापस जाएं
xसूची में फ़ोकस किया हुआ संदेश चुनें
Ctrl+a या Cmd+aसूची का हर संदेश चुनें
g, फिर iइनबॉक्स पर जाएं
g, फिर sतारांकित पर जाएं
g, फिर tभेजी गई मेल पर जाएं
g, फिर dड्राफ़्ट पर जाएं
g, फिर aसारी मेल पर जाएं

दो कुंजियों वाले शॉर्टकट के लिए g दबाएं, उसे छोड़ें, और करीब एक सेकंड के भीतर दूसरी कुंजी दबाएं।

किसी संदेश पर कार्रवाई करें

ये शॉर्टकट खुले हुए संदेश पर, या सूची में चुने हुए संदेश पर काम करते हैं।

कुंजियांकाम
eआर्काइव करें
#ट्रैश में डालें
!स्पैम की सूचना दें
sतारांकित करें या तारा हटाएं
Shift+iपढ़ा हुआ चिह्नित करें
Shift+uबिना पढ़ा चिह्नित करें
bस्नूज़ करें

लिखें और जवाब दें

कुंजियांकाम
cनया संदेश लिखें
rजवाब दें
aसबको जवाब दें
fफ़ॉरवर्ड करें
Ctrl+Enter या Cmd+Enterजो संदेश आप लिख रहे हैं उसे भेजें

जवाब देने, सबको जवाब देने और फ़ॉरवर्ड करने के लिए संदेश खुला होना चाहिए। सूची में संदेश चुन लेना काफ़ी नहीं है।

एडिटर में Ctrl या Cmd के साथ b, i, या u दबाने पर बोल्ड, इटैलिक या अंडरलाइन लगता है। Ctrl+Shift+x या Cmd+Shift+x दबाने पर आर-पार लकीर लगती है।

अगर आपने संदेश भेजने का समय तय किया है, तो Ctrl+Enter या Cmd+Enter उसे भेजने के बजाय तय समय पर भेजने के लिए लगा देता है।

खोज और कमांड

कुंजियांकाम
/खोज के खाने पर जाएं
Ctrl+k या Cmd+kखोजें
Ctrl+Shift+p या Cmd+Shift+pकमांड पैलेट खोलें
?सभी कीबोर्ड शॉर्टकट दिखाएं

खोज को सीमित करने के लिए from:, to:, subject:, has:attachment, before:, और after: इस्तेमाल करें। देखें अपनी मेल खोजें।

समस्या निवारण

  • कोई भी शॉर्टकट काम नहीं कर रहा: जांचें कि शॉर्टकट चालू करें ऑन है, और मेल सूची का कोई खाली हिस्सा चुनें ताकि किसी टेक्स्ट खाने पर फ़ोकस न रहे।
  • किसी टेक्स्ट खाने में अक्षर टाइप हो जाता है: पहले खाने के बाहर क्लिक करें।
  • g वाला शॉर्टकट कुछ नहीं करता: दूसरी कुंजी जल्दी दबाएं।
  • आर्काइव या तारांकित करना कुछ नहीं करता: पहले कोई संदेश चुनें या खोलें।
  • जवाब देना या फ़ॉरवर्ड करना कुछ नहीं करता: पहले संदेश खोलें।
  • शॉर्टकट कुछ और ही करता है: हो सकता है कोई ब्राउज़र एक्सटेंशन या सिस्टम शॉर्टकट वही कुंजियां इस्तेमाल करता हो। अपने एक्सटेंशन और सिस्टम सेटिंग जांचें।

मिलते-जुलते लेख

क्या यह लेख मददगार रहा?